फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने 10 से ज्यादा मकानों पर चलाया बुलडोजर, गांव रायपुर में की कार्रवाई

Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शुरुआत में लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस बल ज्यादा होने के कारण लोगों ज्यादा समय तक निगम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। 
विज्ञापन
निर्माण को ढहाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव रायपुर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने 10 से ज्यादा मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम की मुताबिक तालाब की जमीन पर पंचायत के समय से लोगों ने कब्जा कर रखा था। उसी समय से तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत दी जा रही थी। नगर निगम की ओर से तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए टीम का गठन किया गया। निगमायुक्त के आदेश के बाद मंगलवार को टीम बुलडोजर लेकर गांव रायपुर पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस बल ज्यादा होने के कारण लोग ज्यादा समय तक विरोध नहीं कर सके। विरोध शांत होने के बाद पुलिस सुरक्षा में टीम ने 10 से ज्यादा मकानों को तालाब से हटाया गया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से कब्जा करने की कोशिश की तो लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें