प्रदेश भर में बसंत मेले व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आंदोलन के लिए दिए जा रहे धरने को देखते हुए सुरक्षा बनाए रखने व समाधान की दिशा में पहल के लिए प्रशासन तैयार है। इसी को लेकर उपायुक्त का मार्गदर्शन व सहयोग करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी को टीम भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
लघु सचिवालय में प्रशासनिक व अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी मजिस्ट्रेट, अर्धसैनिक बल व अन्य अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करना होगा। यह भी निर्देश दिए गए कि सभी को मिलकर समस्या का समाधान के लिए काम करना होगा। अनिल मलिक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। वहीं, आईजी हरदीप सिंह दून ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह सूचना व्यवस्था पर विशेष फोकस करें। उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटियों में कुछ बदलाव किया गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, एसडीएम निशांत यादव, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, सीटीएम सुरेंद्र दून, ईएसीयूटी मनीष, नगर निगम आयुक्त विरेंद्र हुड्डा, एसई बिजली निगम एसएन शर्मा, एक्सईएन एसएस मलिक, जीएम डीआईसी आरके राणा, एक्सईएन बीएंडआर विकास कुमार, डीएफओ राजेश आर्य, तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सोनीपत छोटू राम, नायब तहसीलदार गन्नौर हरिओम, डीएसपी राहुल देव, डीएसपी मुकेश जाखड़, डीएसपी ओम प्रकाश, आरएएफ, सीआरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी उपस्थित रहे।