फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ईडी के छापे के बाद विधायक बोले- टीम का किया पूरा सहयोग, सभी जानकारी दी

Sat, 06 Jan 2024 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

साढ़े 38 घंटे रिकॉर्ड खंगालने के बाद देर रात ईडी की टीम लौटी थी। विधायक ने कहा कि जो कागजात ईडी ने मांगे, उपलब्ध करवाए गए। टीम परिवार व फर्म से संबंधित कई कागजात की फोटो प्रति अपने साथ ले गई। विधायक ने कहा कि ना टीम ने जानकारी दी, किस मामले में जांच करने आई, ना ही उन्होंने टीम से पूछा। 
विज्ञापन
सोनीपत में अपने आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं व परिचितों से मिलते विधायक सुरेंद्र पंवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास व कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की जांच के बाद विधायक ने कहा कि टीम किसी मामले में जांच के लिए पहुंची थी। दो दिन तक टीम ने जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान उनसे और उनके परिवार से जो कागजात मांगे गए वह उन्होंने उपलब्ध करवा दिए। कुछ कागजात की फोटो प्रति टीम अपने साथ ले गई। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और भविष्य में कोई सहयोग मांगा जाएगा तो पूरा सहयोग करेंगे। ईडी की टीम लौटते ही शनिवार को विधायक सुरेंद्र पंवार फिर से फील्ड में उतरे और उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही जन समस्याओं का निवारण भी किया।

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास व कार्यालय पर वीरवार सुबह आठ बजे ईडी की टीम जांच को पहुंची थी। ईडी की टीम खनन के एक पुराने मामले की जांच के लिए पहुंची थी। ईडी की जांच प्रक्रिया करीब साढ़े 38 घंटे तक चली। शुक्रवार को रात साढ़े 10 बजे ईडी की टीम लौट गई थी। जांच के दौरान विधायक सुरेंद्र परिवार व उनका परिवार घर में रहा।
विज्ञापन


शनिवार को विधायक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि ना टीम ने जानकारी दी कि किस मामले में जांच करने आई, ना ही उन्होंने टीम से पूछा। उधर, ईडी के लौटने की सूचना के बाद शनिवार को सुबह विधायक के आवास पर आवाजाही लगी रही। अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य शहरवासी उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें