फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को शरण देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा एग्रो में परचेज इंचार्ज के पद पर नियुक्त सुभाष की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को शरण देेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी करनाल के गांव बल्ला निवासी सुमेर व कोहंड निवासी भगवान दास हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी सुभाष (35) करनाल में हरियाणा एग्रो में परचेज इंचार्ज के पद पर थे। वह 20 मई को सोनीपत में पुरखास रोड पर आया था। यहां पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। आसपास के लोगों ने उसकी हालत बिगड़ी देख मामले की सूचना उसके परिजनों को दी थी। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया था। उन्होंने मामले में असंध के विधायक पर आरोप लगाया था कि उनके नाम पर सात युवक सुभाष को प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर ही उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में सुभाष की पत्नी नीतू के बयान पर सुभाष के पास सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से कार्यरत सात युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में गुरजीत, सोमदत्त, रविदत्त, सुनील, कुलदीप, नरेश पाल व राजकुमार को नामजद किया था।
मामले में पुलिस ने सुमेर व भगवानदास को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि आरोपियों को शरण देने के दो आरोपी काबू किए गए हैं। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उन्हें जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें