बड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 गायों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा गाय बीमार हो गईं। सूचना मिलते एसडीएम निर्मल नागर, पुशपालन विभाग के उपनिदेशक ब्रह्मजीत सिंह, डॉ. पंकज तोमर, डॉ. अविनाश चोपड़ा, डॉ. बीडी गर्ग, डॉ. संजय पंवार, डॉ. विरेंद्र रंगा समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमार गायों का इलाज शुरू करवाया। गायों के मरने की वजह जहरीला पानी माना जा रहा है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं की गई है। डाक्टरों ने टीम ने गायों के रक्त व मल मूत्र के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भिजवा दिया और मृत गायों को जेसीबी की सहायता से साथ पड़ी खाली जमीन में गड्ढा खोद कर दबवा दिया।
पशु पालन विभाग के डॉ. ब्रह्मजीत ने बताया कि राजस्थान से करीब 150 गाय आई थीं और उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे 14 गायों की मौत हो गई और 15 से 20 गाय बीमार पड़ गईं।