फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह से सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Wed, 02 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बैठकर सोनीपत से वाया गोहाना होते हुए जींद जाने का सपना संजोए बैठे यात्रियों की आस जल्द पूरी होने वाली है। रेलवे की ओर से इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक करीब 81 किलोमीटर लंबी सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन को चालू करने के संकेत मिले हैं। 26 दिसंबर को सोनीपत से गोहाना और 27 दिसंबर को गोहाना से जींद के बीच रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण करने की संभावना है। अब इस रेल लाइन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारी और अधिकारी दिनरात जुटे हैं।  
विज्ञापन

सोनीपत-गोहाना-जींद निर्माणाधीन लाइन का काम वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। इस लाइन के निर्माण में 50 प्रतिशत भागीदारी प्रदेश सरकार और 50 प्रतिशत भागीदारी केंद्र सरकार की ओर से खर्च की जा रही है। इस लाइन के तीन साल में पूरा होने की उम्मीद जताई गई थी। सोनीपत-गोहाना रेलमार्ग का निर्माण कार्य पिछले वर्ष बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके कारण मिट्टी का काम पूरा होने में देर लगी। वहीं भूमि अधिग्रहण के काम ने भी लाइन निर्माण में बाधाएं अटकाईं। अब सात वर्षों की मशक्कत के बाद गोहाना-जींद से सोनीपत तक लाइन को पूरा कर लिया गया है। इसी माह में इस रेलवे लाइन को चालू करने की संकेत मिले है। गौरतलब है कि सोनीपत-गोहाना जींद लाइन पर करीब 700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
=========================
हाल्ट बनने से ग्रामीणों को अब खाने नहीं पडे़ंगे धक्के
जींद-गोहाना ब्रॉड गेज रेललाइन पर पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना और खंदराई में तीन हाल्ट स्टेशन बनाए गए हैं। जबकि भंबेवा में क्रॉसिंग लाइन बनाई जा रही है। जब ट्रेन जींद से गोहाना की तरफ रवाना होगी तो भंबेवा स्टेशन पर गोहाना से आने वाली ट्रेन को क्रास कराया जाएगा। फिर ट्रेन सीधे ईशापुर खेड़ी, बुटाना और खंदराई होते हुए सीधे गोहाना पहुंचेगी। जिससे ग्रामीणों को अब किसी भी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


26 और 27 दिसंबर को इंस्पेक्शन करने के संकेत
नव निर्माणाधीन सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर रेलवे संरक्षा आयुक्त की ओर से 26 और 27 दिसंबर को इंस्पेक्शन करने के संकेत मिले है। 26 दिसंबर को सोनीपत रेलवे स्टेशन से गोहाना रेलवे स्टेशन के बीच इंस्पेक्शन और 27 दिसंबर को गोहाना से जींद रेलवे स्टेशन तक के नई रेल लाइन का इंस्पेक्शन किया जाएगा। आयोग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद 29 दिसंबर से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। 26 दिसंबर से रेल लाइन पर सीआरएस के इंस्पेक्शन करने के  संकेत मिले है। और 29 दिसंबर को नई रेलवे लाइन पर ट्रेन दौड़नी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-एसके गौड़, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन विभाग, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें