फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरा बांकीपुर में ठेकेदार के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

Fri, 06 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, राई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भैरा बांकीपुर में पिछले दिनों शराब के ठेकेदार द्वारा ठेके का विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ तोड़फोड़ और चोरी का मामला दर्ज कराए जाने व ग्रामीणों को गिरफ्तार करने के विरोध वीरवार को बसंतपुर कालोनी में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने पुलिस पर ठेकेदार से मिलीभगत करके झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पकड़े गए युवकों के मामले वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेताया कि उन्हें न्याय नही मिला तो वे मुख्यमंत्री तक जाएंगे और गांव में अब किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। इसी बीच भारतीय किसान संघ के नेता विरेंद्र बढख़ालसा और ताहर सिंह ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। इसी बीच कुंडली के डीएसपी सतीश शर्मा भी पंचायत में पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

ठेका नहीं खुलने देंगे, झूठा मुकदमा वापस लें : ग्रामीण
पंचायत में किसान नेता विरेंद्र दहिया व ग्रामीण सरपंच मांगेराम, गजराज ने कहा कि पुलिस द्वारा ठेकेदार के खिलाफ भी मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों पर झूठे मामले दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुकदमे वापस लिए जाएं। उनके गांव के पांच लोग झूठे मुकदमे में अब भी जेल में है। ग्रामीण गौरव, मनमहेश पंच, राजेन्द्र खत्री, विनोद चौहान ने कहा कि वे गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन


शिकायत पर होगा मुकदमा दर्ज : डीएसपी
डीएसपी सतीश कुमार ने पंचायत में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार द्वारा करवाए गए दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो दोषी होगा पुलिस कार्रवाई करेगी। ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मामला दर्ज की मांग की है। ग्रामीण शिकायत देंगे तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा। जहां तक ठेका गांव से हटवाने की बात है, वह काम प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें