फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनने वाली चार पार्किंग में से दो मिली मंजूरी

Tue, 03 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : sonepat
विज्ञापन
तीन माह पहले नगर निगम की ओर से शहर में चार पार्किंग स्थल बनाने के प्रस्ताव में से दो के लिए मंजूरी मिल गई है। दो स्थानों की फाइल बनने की बात भी निगम द्वारा की गई है। सब्जी मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों के लिए मंडी के सामने पार्क में और गीता भवन चौक के लिए बस अड्डे के पास कपड़ा मार्केट के सामने सरकारी स्कूल में पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं, निगम कार्यालय की इमारत तैयार ना होने के कारण और पुलिस लाइन में मजूरी ना मिलने के कारण अभी इन दोनों स्थानों की फाइलें अटकी हुईं हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनेगी पार्किंग
शहर के अंदर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए चार स्थानों पर पार्किंग बनाई जानी हैं। इनमें गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के अंदर, सुभाष चौक पर निगम कार्यालय के स्थान पर, सब्जी मंडी के सामने खाली पडे़ पार्क में और गीता भवन चौक पर बस अडड्े के पास कपड़ा मार्केट के सामने सरकारी स्कूल में गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई जानी है।
विज्ञापन


शहर में चार जगह पार्किंग बनाई जानी है। इनमें से दो पार्किंगों पर जल्द बना दिया जाएगा ताकि शहर में आने वाले लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके।
ठाकुरलाल शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें