फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के पीछे कुछ अन्य ताकतें, करना चाहती हैं खेल खराब : विज

विज्ञापन
सोनीपत में विधायक मोहन लाल के आवास पर पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज व अन्य नेता। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की मांगों को लेकर स्वच्छ लोकतंत्र का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर 3 कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा कर दी थी। उनकी घोषणा के बाद उसी दिन किसानों को भंगड़ा करते हुए घर चले जाना चाहिए था। अब आंदोलन के पीछे कुछ ताकतें हैं जो खेल को खराब करना चाहती हैं।
विज्ञापन

वह रविवार को सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचे थे। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन से पूरा साल किसानों ने यही कहा कि सरकार 3 कृषि कानूनों को रद्द कर दे तो वह घर वापस चले जाएंगे, लेकिन कृषि कानून रद्द होने के बाद भी किसान वापस नहीं गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की मांग को पूरा कर दिया था। उसी दिन किसानों को यहां से ढोल की थाप पर भंगड़ा करते हुए और जलेबी खाते हुए वापस घरों को लौट जाना चाहिए थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब किसानों ने कुछ मांगें रखी और कुछ नाम भी दिए हैं, जिन पर सरकार काम कर रही है। अब ऐसा लग रहा है कि यह मामला समाधान की ओर है। जहां तक मुकद्दमे वापस लेने का सवाल है तो देखना होगा कि किसानों की गठित कमेटी क्या बातचीत करती है। उसी बातचीत को सिरे चढ़ाया जाएगा। इस दौरान विधायक मोहन लाल बड़ौली, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, विधायक के भाई माईराम कौशिक, रवींद्र दिलावर, आजाद नेहरा, अशोक कौशिक, तरूण देवीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें