फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सॉफ्टबॉल की कांस्य विजेता सलोनी को किया सम्मानित

Sun, 30 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की सलोनी को सत्र 2024-25 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नकद उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सलोनी को यह पुरस्कार 28 नवंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयाेजित पारितोषिक वितरण समारोह में प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजवीर सिंह, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सत्र 2024-25 में 30 अप्रैल से 3 मई तक आंध्रप्रदेश में आयोजित की गई थी। सलोनी ने प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था।
उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, खेल परिषद की संयोजक डॉ. नीतू सांगवान, शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी ने सलोनी का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें