फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए आगे आए समाजसेवी : दीपक

Thu, 19 Feb 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
भैंसवाल कला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवियों की ओर से बांटी सामग्री। फोटो प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। भैंसवाल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को समाजसेवियों की ओर से विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। यह सामग्री छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को दी गई। इस मौके पर झज्जर जिले के दैकोरा निवासी दीपक गहलावत, उनके सहयोगी रमेश और कुलदीप मलिक मौजूद रहे।

दीपक गहलावत ने कहा कि वे अपनी आय का कुछ हिस्सा हर साल शिक्षा के लिए खर्च करते हैं और आगे भी स्कूलों में ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह मलिक ने दीपक गहलावत के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय के महावीर सिंह गहलावत, दामिनी, विकास नरवाल, शमशेर मलिक, वीरेंद्र नेहरा, पूनम, पारुल जनेजा, मीना देशवाल, रेखा मलिक, सुनील मलिक, सुनीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें