सोनीपत। पुलिस लाइन में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें निरीक्षक नरेश कुमार व ईश्वर सिंह, उप निरीक्षक प्रेमबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, जापान सिंह और सिपाही आजाद सिंह को उनकी लंबी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।