फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तारों से निकली चिंगारी से छह एकड़ गेहूं की फसल जली

Sun, 05 Apr 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव भोगीपुर में रविवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। दलेल शर्मा, सतीश, रघुवीर व एक किसान की छह एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने कहा कि खेतों के ऊपर से तार गुजर रहे हैं। उससे निकली चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर आसपास की फसल को बचाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी। किसान नेता जयभगवान मलिक ने बिजली निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें