फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.18 करोड़ की ठगी के मामले में डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के फरासखाना की रहने वाली महिला के परिचितों को डीएसपी से लेकर चपरासी तक की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.18 करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसीपी सिटी डॉ.रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है। अब मामले में जल्द पटाक्षेप की उम्मीद है।
विज्ञापन

फरासखाना के हलवाई हट्टा की रहने वाली सुनीता ने ओल्ड चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके परिचितों व रिश्तेदारों को चपरासी से लेकर डीएसपी तक के पदों पर भर्ती कराने के नाम पर उनसे करीब 1.18 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। महिला ने बताया कि पंचकूला निवासी चैन सिंह ने खुद को एक केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें झांसे में लिया था। सुनीता के रिश्तेदारों व परिवार के 16 लोगों को भर्ती कराने के नाम पैसे लिए गए। मामले में कई लोगों के कागजात अभी भी आरोपियों के पास है। मामले में एसपी जश्नदीप सिंह ने ठोस कार्रवाई के लिए डीएसपी सिटी डॉ.रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसपी जश्नदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलु पर बारीकी से जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें