फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Corona update: प्रदेश में चार की और मौत, 623 नए पॉजिटिव मिले, 920 ठीक भी हुए

Thu, 30 Jul 2020 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में दो व अंबाला और नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। उधर, हरियाणा में 623 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 24 घंटों में 920 मरीज ठीक भी हुए हैं। चार और मौतों के बाद अब हरियाणा में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 417 हो गई हैं। जबकि 131 मरीजों की हालत गंभीर है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 34254 पहुंच गया है। जिसमें से 27340 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमण की दर भी घटकर 5.76 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 79.82 प्रतिशत है। 5776 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 77, फरीदाबाद में 184, सोनीपत में 36, रोहतक में 43, रेवाड़ी में 32, करनाल में 34, अंबाला में 48, झज्जर में 12, पलवल में 15, महेंद्रगढ़ में 14, हिसार में 28, पानीपत में 16, नूंह में 7, कुरुक्षेत्र में 16, सिरसा में 7, फतेहाबाद में 7, पंचकूला में 34, यमुनानगर में 3, कैथल में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। 

अब तक गुरुग्राम में 8989, फरीदाबाद में 8479, सोनीपत में 2877, रोहतक में 1432, भिवानी में 774, रेवाड़ी में 1635, करनाल में 1029, अंबाला में 1495, झज्जर में 814, पलवल में 880, महेंद्रगढ़ में 803, हिसार में 903, पानीपत में 1009, नूंह में 535, कुरुक्षेत्र में 423, सिरसा में 365, जींद में 273, फतेहाबाद में 318, पंचकूला में 532, यमुनानगर में 265, कैथल में 247 व चरखी दादरी में 142 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में अब तक गुरुग्राम में 7877, फरीदाबाद में 6915, सोनीपत में 2471, रोहतक में 1118, भिवानी में 725, रेवाड़ी में 1168, करनाल में 636, अंबाला में 1182, झज्जर में 694, पलवल में 715, महेंद्रगढ़ में 572, हिसार में 611, पानीपत में 621, नूंह में 458, कुरुक्षेत्र में 245, सिरसा में 233, जींद में 191, फतेहाबाद में 197, पंचकूला में 253, यमुनानगर में 152, कैथल में 178 व चरखी दादरी में 93 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें