फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भात न्योतने आई थी बहन, इकलौते भाई ने लगाया फंदा

Sat, 11 Apr 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भांजी की शादी की खुशियों के बीच गांव खेवड़ा में उस समय मातम छा गया जब तीन बहनों के इकलौते भाई ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की बहन घर पर भात न्योतने आई थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। युवक जब नाबालिग था उसका नाम हत्या के मामले में आया था। वह करीब ढाई माह पहले ही बाल सुधार गृह से बाहर आया था।
गांव खेवड़ा निवासी जतिन (20) का शव घर की छत पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे। जब शुक्रवार को वह काफी देर तक कमरे से नीचे नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने धकेल कर दरवाजा खोला तो जतिन फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने जतिन के पिता सुरेंद्र के बयान पर निवारक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चचेरे भाई संजय ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी भांजी की शादी है। इसके चलते उनकी बहन पानीपत के गांव एक से भात न्योतने आई हुई थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जतिन का नाम 5, नवंबर 2023 की आधी रात को बहालगढ़ क्षेत्र में कंबल विक्रेता शाकिब की हत्या के मामले में जुड़ा था। उस समय वह नाबालिग था। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया था। करीब ढाई माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें