फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो रोहतक ने स्पेशल टास्क फोर्स पलवल की मदद से 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के जिला आगरा के राम रघु एक्सोटिका कहराई निवासी भानु प्रताप सिंह है। वह 16 महीने से पुलिस पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन


आरोपी सोनीपत में पकड़ी गई 38,400 न्यू फेंसिडिल कफ सिरप की खेप का मुख्य सप्लायर बताया गया है। राई थाना पुलिस ने 8 अगस्त 2024 को दर्ज प्राथमिकी में पांच आरोपी पहले पकड़े थे। पुलिस ने झज्जर के सुधीर व जितेंद्र को काबू किया था। जांच में सामने आया कि यह खेप भानु प्रताप सिंह से खरीदी थी। इसके बाद से वह भागा था। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। रोहतक एनसीबी यूनिट इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर एसटीएफ पलवल की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें