फोटो 21: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री गीता मानस अमृत महोत्सव ज्ञान भक
- फोटो : kishatwar news
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा माता मंदिर निर्भय मंडल की ओर से श्री गीता मानस अमृत महोत्सव ज्ञान भक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज ने गीता का अध्याय सुनाया।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों में गीता की महिमा का बखान किया गया है। शास्त्र कहते हैं कि गीता में मनुष्य के जीवन का सार निहित है। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण ने पांडव पुत्र अर्जुन को कुछ उपदेश दिए थे जिनका पालन कर पांडवों को युद्ध में विजय प्राप्त हुई थी। पुनर्जन्म से आशय आत्माओं की पुनर्स्थापना से है।
गीता के ज्ञान मात्र से ही पातकों (पाप) का नाश होता है। जो भी गीता के एक या आधे अध्याय का अथवा एक, आधे या चौथाई श्लोक का भी प्रतिदिन अभ्यास करता है वह सुशर्मा के समान मुक्त हो जाता है। इस दौरान सरपरस्त कन्हैया लाल, प्रधान रतनलाल चावला, उप प्रधान लाजपत नासा, सचिव शिव चावला, कोषाध्यक्ष कमलदीप तनेजा, दिनेश कुमार, राम चावला, लालचंद मुटरेजा भी मौजूद रहे।
फोटो 21: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री गीता मानस अमृत महोत्सव ज्ञान भक- फोटो : kishatwar news