फोटो 17: सोनीपत के गांव अशरफपुर मटिंडू में क्रांतिकारी के साइन बोर्ड पर पोती गई कालिख दिखाते ग्
खरखौदा। गांव अशरफपुर मटिंडू में गलियों की जानकारी देने के लिए लगाए गए साइन बोर्डों पर सोमवार रात शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर शरारती तत्वों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
क्रांतिकारी पर्वतारोही नीतिश दहिया फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष मोहित का कहना है कि सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्होंने पाया कि गांव में जगह-जगह लगे बोर्डों पर कालिख पोती गई थी। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव अशरफपुर मटिंडू में स्व. नीतिश दहिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर गलियों का नामकरण महान क्रांतिकारियों के नाम पर रखते हुए साइन बोर्ड लगाए थे।। हाल ही में उन बोर्डों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा लगाया जा रहा है।
साइन बोर्ड पर नीतिश दहिया की फोटो व फाउंडेशन का नाम लिखा गया है। रात के समय अज्ञात लोगों ने साइन बोर्ड पर फोटो व फाउंडेशन के नाम पर कालिख पोत दी।