फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर में सोनीपत के व्यक्ति की मौत

Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चुलियाणा रोड पर अज्ञात वाहन ने सोनीपत जिले के गांव खेड़ी दमकन के टेकराम को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने डेड हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। आईएमटी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खेड़ी दमकन निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में पिता की मौत की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ डेड हाउस पहुंचे। उनके पिता काफी समय से संतों के साथ घूमते रहते थे। मोहन दास व तारानाथ डेरों पर भी आते-जाते थे। शनिवार को रिटौली-कबूलपुर में किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से आए थे। रविवार को रात करीब 9:30 बजे चुलियाणा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें