फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का किया शुभारंभ

Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित शिव मंदिर (शिव वाटिका) से कलश यात्रा का शुभारंभ करते कथा व
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित शिव मंदिर (शिव वाटिका) से कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास पंडित विनय शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाकर कलश यात्रा की शुरुआत की। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलश यात्रा वापस कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी भाग लिया। यात्रा के समापन पर कथा व्यास ने विधिपूर्वक कथा स्थल पर कलश स्थापित करवाए। प्रधान सीताराम भारद्वाज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 02 अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक होगी। प्रथम दिन क्षेत्र के काफी श्रद्धालुओं ने कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत का श्रवण किया। कार्यक्रम में पंडित वीरेंद्र उपाध्याय, शकुंतला देवी, कृष्णा शर्मा, रीटा, दीक्षा, बिंदू, राजवंती, नीरू, बबली, सुनैना, भारती, नीलकंठ शर्मा, ओमप्रकाश, दर्शन आहुजा, पुनित शर्मा व ललित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें