फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम मोदी का चित्र बनाने वाले युवराज को विद्यालय में किया सम्मानित

Thu, 26 Sep 2024 06:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में पीएम मोदी का चित्र बनाने वाले सातवीं कक्षा के छात्र युवराज को सम्मानित किया गया। युवराज ने 25 सितंबर को गोहाना में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका चित्र बनाकर भेंट किया था। प्रधानमंत्री ने कुर्सी पर खड़े युवराज को हाथों में चित्र लिए देखा और भाषण बीच में ही रोक कर बैठ जाने के लिए कहा। पीएम ने चित्र के पीछे नाम व पता लिखने को कहा था। यह भी कहा था कि तुमने बहुत सुंदर चित्र बनाया है। वह पत्र लिखेंगे। वीरवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य सीमा श्योराण, उप-प्राचार्य कंचन आहूजा व युवराज के पिता वीरेंद्र समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें