फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौबीस घंटे में ही दूर हुई एंटी रेबीज इंजेक्शन की किल्लत

Wed, 25 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रेबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में 24 घंटे बाद रेबिज इंजेक्शन आने से मरीजों को राहत मिल सकी। अस्पताल में रोजाना कुत्ते, बिल्ली या बंदर के काटने के लोग पहुंचते हैं, मगर सोमवार दोपहर 12 बजे इंजेक्शन खत्म होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर 12 बजे इंजेक्शन आने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन


मरीजों की संख्या और मांग को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार सुबह आपातकालीन कक्ष से केवल पांच वायल ही इंजेक्शन रूम को उपलब्ध करवाए, जो मरीजों की जरूरत के हिसाब से नाकाफी थे। परिणामस्वरूप कई मरीजों को या तो इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा या फिर उन्हें दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया।
दोपहर 12 बजे इंजेक्शन उपलब्ध होने के बाद मरीजों को राहत मिल सकी। अस्पताल में प्रतिदिन 70 के करीब कुत्ते, बिल्ली, बंदर, चूहे व अन्य जानवरों के काटने के मरीज पहुंचते हैं। रेबीज से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार इनको निश्चित अंतराल पर टीके की पूरी डोज लेनी होती है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे। अस्पताल में मंगलवार को इंजेक्शन मंगवाने के बाद मरीजों को लगाने शुरू कर दिए गए हैं। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें