फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली में भरा दूषित पानी घरों में घुसा तो निगम कार्यालय पहुंचे लोग

Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के मयूर विहार में हुए जलभराव को लेकर रोष जताते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार में पानी निकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई दिन से गलियों में दूषित पानी भरने से अब हालात बदतर हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अनदेखी की वजह से अब पानी घरों में घुसने लगा है। उनका घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दूषित पानी से परेशान लोगों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। अमित खत्री, धर्मबीर, कमला, कस्तूरी का कहना है कि उन्होंने पिछले सप्ताह निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है।
समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वह हर साल इसी समस्या से जूझते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। नगर निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब लोगों के सब्र को तोड़ रही है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रमण की आशंका से पूरा मोहल्ला डरा हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वह निगम प्रशासन से आग्रह करते है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
मयूर विहार में जलभराव की शिकायत मिली है। संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। सफाई कर्मियों की टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें