सोनीपत। गांव बढ़मलिक स्थित सहारा कॉलोनी के पास दुकान से सामान लेने गए पिता-पुत्र ने गांव जठेड़ी निवासी राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिता और उसका नाबालिग बेटा दुकान पर सामान लेने आए थे। इसी दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नीलम ने राई थाना में शिकायत देकर बताया कि उनके पति राजेश शर्मा (52) बढ़मलिक-जठेड़ी मार्ग पर सहारा कॉलोनी में आरके ट्रेडिंग नाम से परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार देर शाम वह घटना के समय अपने पति के साथ दुकान पर मौजूद थीं।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी तथा वर्तमान में राई क्षेत्र में रह रहे रामसेवक अपने नाबालिग बेटे के साथ सामान खरीदने आया था। सामान लेने के बाद रुपयों को लेकर पति से कहासुनी हुई थी।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामसेवक और उसके बेटे ने राजेश शर्मा ने पहले जमीन पर गिराकर पीटा उसके बाद उनके संवेदनशील अंग पर लात मार दी। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन घायल राजेश शर्मा को तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
फोटो : सोनीपत के गांव बढ़मलिक स्थित दुकान जहां दुकानदार की हत्या की गई। संवाद
फोटो : सोनीपत के गांव बढ़मलिक स्थित दुकान जहां दुकानदार की हत्या की गई। संवाद