गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के 21 जून को गोहाना में प्रस्तावित अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी जवाहर सैनी ने कहा कि अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों से समाज के विभिन्न वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव संगठन पर भी दिखाई दे रहा है।
बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, पंजाबी सभा के अध्यक्ष राजू इंद्रजीत विरमानी, भलेराम नरवाल, बलराम कौशिक, कृष्ण सैनी, रीना शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, नरेंद्र गहलावत, मुकेश रोहिल्ला, सरपंच पवन शर्मा, भूपेंद्र मुदगिल, प्रदीप बड़वासनी, राजेश भावड़, डॉ. राममेहर राठी, अशोक सैन, प्रवीण खुराना, सूरत सिंह, इंद्रपाल, संजय दहिया और नरेश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।