फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 31 मई तक नई सब्जी मंडी में तैयार होगा शेड, जारी हुए 1.2 करोड़ रुपये का बजट

Mon, 13 May 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित नई सब्जी मंडी में तैयार किया जा रहा शेड। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नई सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को शेड के लिए 31 मई तक इंतजार करना होगा। इसके बाद उन्हें शेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बजट के अभाव में शेड का काम रुक गया था। अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से 1.2 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जून में शेड मासाखोरों व किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें तिरपालों के नीचे सब्जी बेचनी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी में 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से शेड लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 15 महीने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन समय पर बजट नहीं मिलने से काम में देरी हो गई। अधिकारियों ने जनवरी महीने में 1.2 करोड़ रुपये के बजट की मांग की थी। अब मुख्यालय से बजट जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार नई सब्जी मंडी परिसर में दो के स्थान पर केवल एक ही शेड तैयार किया जा रहा। नए शेड का आकार पहले शेड की अपेक्षा ज्यादा होगा। शेड की लंबाई 300 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर रखी गई है। ताकि सब्जी विक्रेताओं को इसका पूरा फायदा मिल सके।



वर्जन

नई सब्जी मंडी में नए शेड का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। बजट देरी से उपलब्ध होने से निर्माण कार्य 15 के बजाय 17 महीने में पूरा किया जाएगा। जनवरी महीने में बजट की मांग की थी, लेकिन अब मुख्यालय से 1.2 करोड़ रुपये बजट जारी हुआ है।-बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें