फोटो : सोनीपत के खरखौदा में चल रही प्रतियोगिता में दौड़ते विद्यार्थी। स्रोत: शिक्षा विभाग
खरखौदा। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों में खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने पहला, मोहित ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भावेश प्रथम, प्रणव द्वितीय और अमन तृतीय रहे। 400 मीटर में भावेश ने पहला, विनीत ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में शौर्या प्रथम, सूरज द्वितीय और अमित तृतीय रहे। वहीं 1500 मीटर में सुजैन ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, विजय द्वितीय और वंश तृतीय रहे।
ऊंची कूद में अमन व लंबी कूद में गौरव प्रथम रहे। बॉक्सिंग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन, 52 किलोग्राम में शिवम, 56 किलोग्राम में दीपांशु, 60 किलोग्राम में गौरव, 64 किलोग्राम में कुशाल दहिया और 69 किलोग्राम में आर्युष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम वर्ग में देव प्रथम और देवा द्वितीय रहे।
कबड्डी के अंडर-17 वर्ग में प्रताप स्कूल ने पहला, फरमाणा ने दूसरा स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में भी प्रताप स्कूल विजेता रहा, अंडर-14 वर्ग में बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल प्रथम रहा।