फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो पक्षों के विवाद में चले धारदार हथियार, चार घायल

Sat, 25 Oct 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव जासगी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जासगी निवासी अंकित ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वीरवार को वह अपने मकान के बाहर खड़े थे तभी राजपाल अपने पिता सुरेंद्र के साथ वहां से गुजरा। गली में बने पत्थर के बीम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि राजपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मना करने पर अंकित व उसके परिवार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अंकित की दादी धन्नो देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। अंकित के मुताबिक उन पर धारदार हथियार से वार किया गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के सुरजीत ने मुकदमा दर्ज कराया है कि झगड़े के दौरान सुरेंद्र और उसके परिवार ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। बीच बचाव के लिए आए उनके चचेरे भाई कृष्ण से भी हाथापाई की गई। सुरजीत ने बताया कि इस झगड़े में उनकी मां किताबो देवी भी घायल हो गईं। मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें