फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 82 की उम्र में तेज निशाना…महासिंह ने राष्ट्रीय मंच पर जीता रजत पदक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रजत पदक विजेता महासिंह को सम्मानित करते श्रीराम मार्केट व भारत विका
विज्ञापन
गन्नौर। जब आपके पास हौसला और अनुशासन हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। ये बात गांव खुबडू के 82 वर्षीय महासिंह के ऊपर बिल्कुल फिट बैठती है। उत्तराखंड के देहरादून में 17 मई को आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की 10 मीटर स्पर्धा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से गांव खुबडू सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। महासिंह की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। प्रतियोगिता से लौटने पर श्रीराम मार्केट और भारत विकास परिषद की ओर से फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने तालियों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन कर उत्साह बढ़ाया।
बढ़ती उम्र के बावजूद महासिंह ने अभ्यास और अनुशासन को कभी नहीं छोड़ा। उनकी लगन और आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद एवं श्रीराम मार्केट के अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि 82 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महासिंह का संघर्ष, समर्पण और अनुशासन युवाओं को नई प्रेरणा देता है।
सम्मान समारोह में गौरव शेखर जैन, मोहित सैनी, विजय गोस्वामी और भीम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने महासिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने कहा कि महासिंह ने अपनी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें