फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फिर टला शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की मौजूदगी में होगी शपथ

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड ​स्थित नगर निगम कार्यालय
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की नवनिर्वाचित सरकार को शपथ दिलाने के लिए 27 मई को आयोजित होने वाला समारोह एक बार फिर टल गया है। शपथ ग्रहण की नई तारीखों का ऐलाल अभी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में शहर की नवनिर्वाचित सरकार को शपथ दिलाई जाएगी। एक दिन पहले नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलकर शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने उनका न्योता स्वीकार किया तो बुधवार को होने वाला समारोह टाला गया है।
विज्ञापन

अब तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह स्थगित किया गया है। भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाना चाहती है। कार्यक्रम में हजारों लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन और 22 निगम पार्षद सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त राजीव रतन पहुंचेंगे।
पहले यह कार्यक्रम 26 मई को मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे होना था। उसके बाद 26 मई को ही शाम पांच बजे का कार्यक्रम तय किया गया। महाविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के चलते धारा-163 लगने के कारण इसे एक दिन के लिए टालते हुए 27 मई की तिथि निर्धारित की गई। अब सीएम के आगमन के चलते इसे फिर से टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें