फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहजादपुर-कामी तक रोड का 5.14 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गन्नौर के खस्ताहाल शहजादपुर से कामी वाया भिगान रोड पर बने गड्ढों में भरा बार - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रामीण अंचल के तहत आने वाले शहजादपुर-कामी वाया भिगान रोड का राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) योजना के तहत पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब 7.35 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़क के सुधार पर करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की मरम्मत होने से तीन गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी ने शहजादपुर से कामी वाया भिगान रोड का पुनर्निर्माण करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मुख्यालय को अलॉटमेंट के लिए पत्र लिखा है।
अलॉटमेंट मिलने के बाद सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। खस्ताहाल सड़क का सुधार होने से वाहन चालकों को गड्ढों में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। ग्रामीण काफी समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गड्ढे वाहन चालकों के लिए बने मुसीबत: ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। खस्ताहाल सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए ग्रामीण विधायक से भी मिल चुके हैं।
शहजादपुर से कामी वाया भिगान रोड का पुनर्निर्माण होने से तीन गांव के लोगों को सुविधा होगी। रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खस्ताहाल सड़क से कई बार खराब होने वाले वाहन चालकों का आर्थिक बोझ कम होगा। इस कार्य को जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें