फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर युवती और महिला का यौन शोषण

Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली और बहालगढ़ थाना क्षेत्र में यौन शोषण के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पीड़ित युवती व महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुंडली थाना में महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी सूरज नामक के युवक से पहचान थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। आरोप है कि सूरज ने झांसे में लेकर उसके साथ यौन शोषण किया। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी बना लिए व बाद में सूरज के रिश्तेदार मनोज ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बहालगढ़ क्षेत्र में युवती से होटल में दुष्कर्म
दिल्ली के नरेला की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपने रिश्तेदार नाजिम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बताया कि यूपी के जिला बागपत का नाजिम 16 मई 2025 को उसे बहालगढ़ के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया, जिस कारण वह लंबे समय तक डर के चलते चुप रही। बाद में साहस जुटाकर उसने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें