फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो, पहुंचे विधायक

Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के नरेंद्र नगर में डाली जा रही सीवर लाइन के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधाय
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने सोमवार सुबह नरेंद्र नगर और रूप नगर में सीवरेज ओवरफ्लो समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण किया। साथ ही निगम अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समस्या के समाधान के लिए डाली जा रही नई लाइन का निरीक्षण भी किया। इससे प्रभावित क्षेत्र की सीवर लाइन को इसमें जोड़कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाएगी। दो-तीन दिन में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
अस्थायी समाधान के लिए गलियों में रोजाना सुपर सकर मशीन और अन्य सीवरेज मशीन भेजी जाएगी जिससे क्षेत्र में दूषित जलभराव न हो। क्षेत्र में काफी लंबे समय से चल रही सीवरेज समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर निगम पार्षद सूर्या दहिया, कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी, अमित कौशिक, प्रतीक तुषीर, सुमित, दीपक, विजय, सचिन, सुरेश शर्मा, शैलेंद्र तोमर, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें