फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस की जमीन पर बिछाई जाएगी सीवर लाइन, नगर निगम हर वर्ष 1.14 लाख रुपये किराया चुकाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन को शहर की सीवर लाइन से फाजिलपुर पॉवर हाउस के पास जोड़ने को लेकर नगर निगम व बिजली निगम के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है और जल्द ही पावर हाउस की जमीन पर सीवर लाइन डालने की अनुमति मिल जाएगी। हालांकि इसके लिए नगर निगम प्रति वर्ष 1.14 लाख रुपये किराया चुकाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत नगर निगम ने शहर की कॉलोनियों में सीवर लाइन डाल दी परंतु राठधना एसटीपी से लाइन जोड़ने को लेकर बिजली निगम से लाइन डालने को लेकर अधिकारिक मंजूरी नहीं ली। जिसके चलते बिजली निगम के अधिकारियों ने एतराज कर दिया था । परिणामस्वरूप कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने के बाद लोगों को सीवरेज की सुविधा नहीं मिल पा रही। दोनों में विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों से बात कर सात अधिकारियों की कमेटी गठित करवाई। इस कमेटी ने निर्णय लिया कि सीवर लाइन डालने में पावर हाउस की 702 मीटर जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। जमीन का किराया कलेक्टर रेट का 6 प्रतिशत वार्षिक यानी 1.14 रुपये किराया चुकाना होगा। नगर निगम बिजली निगम को यह किराया अदा करेगा। यह प्रस्ताव बनाकर कमेटी ने बिजली निगम के मुख्यालय में भेज दिया है।
ये कालोनियां सीवर लाइन से जुड़ेंगी
गांव फाजिलपुर, गढ़ शहजानपुर स्थित जोहड़ का पानी, जीवन विहार एक्सटेंशन, विकास नगर, राजीव कॉलोनी, मुरथल रोड, मैपसको सिटी, सिद्धार्थ एनक्लेव, देवडू रोड, चिंतपूर्णी कॉलोनी की सीवर व्यवस्था का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें