फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान साहिल हत्याकांड का सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर सात की टीम ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में मल्हा माजरा निवासी सुनीता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि सात जनवरी की देर रात हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे थे उस समय सुनीता और उनका बेटा साहिल (26) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। पुत्रवधू पिंकी मायके गई हुई थी जबकि बड़ा बेटा भारतीय वायु सेना में कार्यरत है और परिवार सहित राजस्थान में रहता है।
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सुनीता की बालियां, अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की छह जोड़ी पाजेब और छह-सात हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

छह आरोपी पहले पकड़े, तीन को लगी थी गोली
पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है। मामले में शाहनवाज उर्फ सद्दाम को सबसे पहले पकड़ा गया था। इसके बाद शेखर और शफीक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी थी। बाद में नजीम उर्फ सेबू और शोहिल उर्फ बाउंसर को पकड़ा गया। मुख्य आरोपी कुबेर उर्फ महिना उर्फ मैना को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था जो दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें