फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अखिल भारतीय कुश्ती महाकुंभ में भाग लेंगे डीसीआरयूएसटी के सात पहलवान

Mon, 05 Jan 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: 02: सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी के पहलवान कुलपति श्रीप्रकाश के साथ। प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के सात पहलवान अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर के विवि के सर्वश्रेष्ठ पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

कुलपति श्रीप्रकाश सिंह ने पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और सतत अभ्यास का प्रतिफल है। डीसीआरयूएसटी के पहलवान फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन वर्गों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह विश्वविद्यालय की सशक्त खेल संस्कृति और प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
कुलपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में वही राष्ट्र और संस्थान अग्रणी माने जाते हैं जो खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। डीसीआरयूएसटी में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रही हैं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी पहलवान बेहतरीन प्रदर्शन को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें