अन्य तीन मृतकों के परिजन आगे नहीं आए। इसी बीच इस क्षेत्र के महेंद्र समेत एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जश्नदीप सिंह और सीएमओ जेएस पूनिया ने खुद उससे पूछताछ की। उसने बताया है कि उसने शुगर मिल व गोहाना रोड पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब खरीदकर पी थी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में डीसी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
डीसी व एसपी उन कालोनियों में भी पहुंचे, जहां लगातार मौत हो रही है और वहां भी पूछताछ की गई। पुलिस ने शुगर मिल व गोहाना रोड पेट्रोल पंप के सामने से खरीदी शराब को नहीं पीने की हिदायत दी है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर शहर में अवैध रूप से शराब कैसे बेची जा रही है और पुलिस उनपर कार्रवाई नहीं कर रही।
पहले हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम नहीं होने से कारणों का पता नहीं लग सका। अब चार लोगों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। बिसरा जांच से मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जिनकी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी है, वह अवैध शराब पीने की बात कह रहे है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और पुलिस भी लगातार कार्रवाई में लगी है। - श्यामलाल पूनिया, डीसी सोनीपत।