खरखौदा। सेवक श्री श्याम मंडल, खरखौदा की ओर से 14 मार्च को पांचवां होली महोत्सव रोहतक मार्ग पर मनाया जाएगा। इसको लेकर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें होली महोत्सव को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था करने से लेकर अन्य कार्यों की ड्यूटी लगाई गई। प्रधान सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वृंदावन धाम से बाबा चित्र-विचित्र आकर भजन गाएंगे। वहीं, संदीप तायल, आयुष कंसल व पूजा सखी के भजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही कई झांकियां भी शोभा बढ़ाएंगी। भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।