फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवादार ने मां-बेटे पर किया हमला, घर में आग लगाई

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित घर में आयोजित सत्संग में सेवा करने आए सेवादार ने देर रात किशोर और उसकी मां पर हमला कर दिया। किशोर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बाद में महिला बेटे को लेकर अस्पताल गई। जाने से पहले उसने आरोपी को घर के अंदर बंद कर दिया। इस पर आरोपी ने घर में आग लगा दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। धुएं के प्रभाव में आने से सेवादार भी बेसुध हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी ज्योति अपने घर में सत्संग करती हैं। उनके सत्संग के दौरान जगदीश सेवा करने के लिए उनके घर आता है। बुधवार शाम को भी उनके घर में सत्संग था। रात को बारिश होने पर जगदीश वहीं पर सो गया। रात को ज्योति का करीब 17 वर्षीय बेटा लव्यांश घर आया और खाना खाकर सो गया।
जगदीश व लव्यांश एक ही कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात जगदीश ने लव्यांश पर हमला कर दिया। उसके हाथ और नाक पर धारदार हथियार से वार किए। बताया जा रहा है कि बचाव में आई ज्योति पर भी हमला कर दिया। घायल होने पर ज्योति अपने बेटे को लेकर अस्पताल गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह आरोपी जगदीश को घर के अंदर ही बंद कर गई थी ताकि आरोपी भाग न सके।आरोप है कि देर रात जगदीश ने घर के अंदर आग लगा दी। आग तेजी से फैली और पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर का सामान जल गया। आग की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
आग बुझाने तक धुएं के प्रभाव में आकर जगदीश भी बेसुध हो गया। उसे भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेयर ने घर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

घर में आग लगाने और मां-बेटे पर हमला करने की सूचना के बाद वीरवार को मेयर राजीव जैन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार पर हमला करने के साथ ही आग लगाने की सूचना मिली थी।

सेक्टर-14 में घर में किशोर और उनकी मां पर हमला करने के साथ ही बाद में घर में आग लगाने की जानकारी मिली थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें