फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाहरी में स्टेडियम और गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 11 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20. सोनीपत के राई हलके में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से बातचीत करती राई से विधायक कृष्
विज्ञापन
सोनीपत। राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में खेल स्टेडियम मंजूर करवाया गया है। साथ ही विभिन्न गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे। इनके लिए 3.30 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक मुरथल स्थित श्री रामकृष्ण साधना केंद्र में आयोजित गुरुदेव के नाम कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी।

विधायक ने बताया कि गांव पबसरा में 80.37 लाख रुपये, कुमासपुर में 83.82 लाख रुपये, दीपालपुर में 72.77 लाख रुपये, खटकड़ में 46.64 लाख रुपये और नांगल कलां में 46.64 लाख रुपये से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही मिल जाएंगी। उन्हें इलाज के लिए दूरदराज शहरी क्षेत्र के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विधायक ने वीरवार को गांव खेवड़ा में राजेश की शोक सभा में पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
ग्रामीणो ने विधायक को बहालगढ़ में पीने के पानी की समस्या से अवगत करवाया। विधायक ने कहा कि उनकी सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बहालगढ़ में दूषित पानी की निकासी व पेयजल की समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
इस दौरान मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, मंडल अध्यक्ष शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, विनोद, जोगिंद्र आंतिल, बहालगढ़ के सरपंच राजेश, नरेंद्र धीमान, अमरजीत, अमित अंतिल, अमित नाहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें