फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान...भारत के नए शिल्पकार हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : धनखड़

विज्ञापन
17jjrp05- ​संकल्प सेवा अ​भियान के तहत सिविल अस्पताल में आभा आईडी अ​भियान की शुरुआत करते भाजपाके
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नए शिल्पकार हैं। वह सच्चे तपस्वी और संन्यासी की तरह मां भारती की सेवा में अनवरत लीन हैं। उन्होंने गरीब कल्याण और हर भारतीय के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। देश को उत्पादन, नवाचार, कृषि, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा कर दिया है। ये बातें पीएम के जन्मदिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित रक्तदान और पोषण आहार वितरण शिविर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए जन सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम एक महीने तक जारी रहेंगे। हमारे कार्यकर्ता सेवा भाव की भावना के साथ लाभार्थियों तक पहुंचेगे ताकि हर अंतिम पात्र तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक संजय कबलाना, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, सीएमओ मंजू कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें