फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जजपा को झटका, पूर्व हलकाध्यक्ष पवन शर्मा भाजपा में हुए शामिल

Mon, 04 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत में पवन शर्मा व उनके साथियों को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराते प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
गोहाना। जननायक जनता पार्टी (जजपा) को रविवार को झटका लगा। पार्टी के बरोदा हलका के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने लगभग 10 दिन पहले हलका अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिया था, लेकिन पार्टी ने अभी तक स्वीकृत नहीं किया था।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान के प्रयास से पवन शर्मा ने जजपा को अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हुए। पवन रविवार को प्रदीप सांगवान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के कार्यालय पर पहुंचे। वहां उनको प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पवन जजपा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने थे। वह गांव मोई हुड्डा के सरपंच हैं। उनके साथ गांव पूठी के सरपंच आनंद धनखड़, गांव रभड़ा के सरपंच जयवीर और पूर्व सरपंच अनिल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें