फोटो: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विजेता खिलाड़ियों के साथ प्राध्यापिकाएं। स्रोत:
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही खिलाड़ियों के टीकाराम कन्या महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में 1 व 2 फरवरी को आयोजित की गई थी।
प्राचार्य गीता ने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि प्रतियोगिता में टीकाराम महाविद्यालय की टीम ने खरखौदा कन्या महाविद्यालय की टीम को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेता टीम की दो छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। स्वागत के दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अल्का, सविता कुहाड़ भी मौजूद रही।