फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मातूराम हलवाई की दुकान के आसपास बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 22 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस की नौ टीम हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी उससे लगता है कि एक हमलावर के पास दो से तीन पिस्तौल थी। उधर, व्यापारियों ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान के बाहर रविवार सुबह पौने 11 बजे बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर करने शुरू कर दिए थे। दुकानदार, कारीगर और ग्राहक काउंटरों के पीछे छिप गए थे। दुकान पर दूध देने आए गांव माहरा के बिजेंद्र के सिर में गोली लगी थी। बाद में हमलावर पुरानी अनाज मंडी में गए और वहां अग्रसेन चौक के निकट हवाई फायर कर भाग गए थे। दोनों स्थानों पर करीब 42 फायर किए गए थे। पुलिस की जांच में सात सिक्के और पांच कारतूस भी मिले हैं। इससे अंदेशा कि प्रत्येक हमलावर दो से तीन पिस्तौल लिए था। पुलिस अभी तक हमलावरों को नहीं पकड़ सकी है। व्यापारियों ने भी सोमवार रात को हमलावरों को गिरफ्तार करने का समय दिया था। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान विनोद सहरावत का कहना है कि अभी तक व्यापारियों की बाजार बंद करने की सहमति नहीं बनी है। बैठक कर बाजार बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को व्यापारियों की बैठक होगी।

वर्जन

शिव चौक के पास बाइक सवारों ने हलवाई की दुकान पर गोलियां चलाई हैं। दूध विक्रेता को गोली लगी है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में नौ टीम गठित की है। वहीं दुकान के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज कुमार, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें