फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान चोरी के मामले में आरोपियों से 59,750 रुपये बरामद

Mon, 22 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। धान चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों का सोमवार को चार दिन का रिमांड पूरा हो गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने धान चोरी के 14 मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें गन्नौर थाना में 8 मामलों के अलावा बड़ी, बहालगढ़, सदर सोनीपत व समालखा थाना में 1-1 और दिल्ली के बवाना थाना में दो मामले शामिल हैं। क्राइम यूनिट टीम ने आरोपियों से 59 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। टीम ने आरोपी दिल्ली के बवाना निवासी रितेश उर्फ धर्मू व गांव शेखपुरा निवासी अजय उर्फ सोनू और सन्नी को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को गन्नौर थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

- जल्द अमीर बनने के लालच ने बनाया चोर

थाना गन्नौर के अतिरिक्त थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शेखपुरा निवासी अजय बीटेक पास है। वह दिल्ली के बवाना में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था। जहां उसकी मुलाकात बवाना, दिल्ली के रितेश के साथ हई। रितेश बवाना में ड्राइवरी का काम करता था। उन्होंने जल्द अमीर बनने के लालच में धान चोरी करने की योजना बना ली। इसके बाद अजय ने गांव के ही अपने दोस्त सन्नी को भी अपने साथ मिला लिया। सन्नी ग्रेजुएट है, लेकिन उस पर पहले भी लूटपाट के आरोप में गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज था। इसके बाद तीनों ने बवाना से टेंपो चोरी किए और सोनीपत जिले में धान चोरी करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने समालखा में भी धान चोरी कियर। चोरी के बाद वह धान को बेच कर आपस में रुपये बांट लेते थे।

- गन्नौर पुलिस भी करेगी रिकवरी

गन्नौर थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों से रुपयों की रिकवरी भी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें