फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतगणना की दूसरी रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न

Sun, 02 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में मतगणना को लेकर जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन, मतगणना ऑब्जर्वर डॉ. एस आशा व ऊषा रानी एन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत लोकसभा के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए रविवार को विधानसभा अनुसार मतगणना की दूसरी रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न किया गया। रेंडमाइजेशन का कार्य जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन, मतगणना ऑब्जर्वर डॉ. एस आशा व ऊषा रानी एनसी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस रेंडमाइजेशन के तहत सभी कर्मचारियों को मतगणना के लिए विधानसभा अलॉट की गई है। इसके बाद 4 जून की सुबह इन कर्मचारियों को टेबल अलॉट किए जाएंगे, ताकि मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि सोनीपत लोकसभा के लिए जिला की सभी छ विधानसभाओं की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से बीट्स कॉलेज मोहाना में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा व डीआईओ विशाल सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें