सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 पुलिस ने आदर्श नगर में घर से आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में दूसरे अपचारी बालक को उसके परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया है। बालक को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
आदर्श नगर निवासी नवीन ने 18 जून को शिकायत दी थी कि वह परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और कमरे व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी पाए गए। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी रवि को पहले ही गिरफ्तार किया था। साथ ही एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया था। अब मामले में दूसरे अपचारी बालक को भी पकड़ लिया गया है।