फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवलदार की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 20 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- हवलदार ही हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी के साथ पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। क्राइम यूनिट गोहाना ने रूखी के पास हवलदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहतक के बड़ा बाजार का रहने वाला अनमोल है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

12-13 फरवरी रात को मोहाना थाने में तैनात हवलदार रोहतक के गांव जसिया निवासी प्रमोद की गांव रूखी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी हवलदार की कार लूट ले गए थे। मामले में एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीमों ने 14 फरवरी को एक आरोपी झज्जर के गांव खुंगाई निवासी संदीप को गोहाना में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल आरोपी ने अपने साथी अनमोल व अरुण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल भी गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
वर्जन

पुलिस ने हवलदार की हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी अनमोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाएगी। जल्द ही तीसरे आरोपी के बारे में पता लगाकर उसे काबू किया जाएगा।- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें