फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 28 से जिलास्तरीय सीएम कप का आगाज, खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का 28 फरवरी से आगाज होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। खिलाड़ी छह खेलों में खेल प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, फुटबॉल व बास्केटबॉल खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंडर-23 आयुवर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता चार जोन के 22 जिलों के 143 खंडों के 6841 गांवों के 10 लाख एथलीट भाग लेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कप योजना के तहत खिलाड़ियों के हुनर को तराशने के लिए 28 फरवरी से ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर छह खेलों की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी, 2001 के आधार पर जांची जाएगी। प्रतियोगिताएं महिला व पुरुष वर्गों में होंगी। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के मुकाबले पांच मार्च को खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


खंडस्तरीय खेलों का शेड्यूल
सोनीपत व राई खंड :

तिथि खेल स्थान

28 फरवरी खो-खो, हैंडबाॅल, वालीबॉल सुभाष स्टेडियम, सोनीपत

28 फरवरी कबड्डी अनूप अकादमी , सोनीपत

28 फरवरी बास्केटबॉल सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत

28 फरवरी फुटबॉल हिंदू विद्यापीठ विद्यालय, सोनीपत



खरखौदा खंड :

29 फरवरी समस्त छह खेल प्रताप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा



गन्नौर व मुरथल खंड :

01 मार्च समस्त छह खेल रौनक पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर



गोहाना व मुडलाना खंड :

02 मार्च हैंडबॉल एसपीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरगथल, गोहाना
02 मार्च समस्त छह खेल ग्लोबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानपुर कलां

कथूरा खंड :

04 मार्च हैंडबाॅल एसपीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगथला, गोहाना
04 मार्च समस्त छह खेल ग्लोबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें